,

छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के छोटे लुहारपुरा क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार को 12वीं के छात्र आर्यभान सिंह सिसौदिया ने परीक्षा परिणाम के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अगले ही दिन गुरुवार रात उसकी 75 वर्षीय दादी कमला देवी का भी निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय आर्यभान सिंह सिसौदिया ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट में दो विषयों में सप्लीमेंट्री आने के बाद वह तनाव में था। बुधवार शाम उसने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा ली थी।

परिजनों का कहना है कि पोते की मौत के बाद से कमला देवी गहरे सदमे में थीं। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

एक ही परिवार में दो दिनों के भीतर हुई दो मौतों से पूरे छोटे लुहारपुरा क्षेत्र में शोक का माहौल है।