Press "Enter" to skip to content

स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी में बिजली चोरी का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रामजीलाल लोधी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी जितेंद्र रघुवंशी उनके मीटर से अवैध रूप से बिजली चोरी करता था, जिससे उनका बिजली बिल लगातार बढ़ रहा था।

रामजीलाल के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्होंने जितेंद्र रघुवंशी को मीटर में तार जोड़ते हुए देख लिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद जितेंद्र अपने साथियों के साथ लौटा और रामजीलाल, उनके बेटे शिवकुमार लोधी व दामाद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद डायल-112 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!