Press "Enter" to skip to content

पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर एक युवक और उसके रिश्तेदार पर मानसिक, शारीरिक और जातिसूचक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे तीन साल तक पत्नी बनाकर साथ रखा, लेकिन अब मारपीट, धमकी और रुपए की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

आवेदन के अनुसार पीड़िता निवासी शिवपुरी ने बताया कि करई गंगौर निवासी मुकेश धाकड़ ने उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखा और भरण-पोषण का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके आधार कार्ड में भी पति के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।

महिला ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से मुकेश धाकड़ और उसके रिश्तेदार दारासिंह धाकड़ द्वारा उसके साथ मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है और जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों द्वारा हर महीने 5 हजार रुपए की मांग की जाती है। महिला का कहना है कि उस पर अन्य लोगों से संबंध बनाने का दबाव भी बनाया गया। मना करने पर जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया।

पीड़िता ने बताया कि उसने 24 अप्रैल 2026 को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

महिला ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!