Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के निजी सुखदेव हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। सर्वोदय नगर निवासी गगन अग्रवाल ने कलेक्टर अर्पित वर्मा से शिकायत कर अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार 28 मार्च 2026 को निधि अग्रवाल को डिलीवरी के लिए सुखदेव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां मेडिकल कॉलेज की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ. शिखा जैन ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय पर उचित उपचार और निगरानी नहीं मिली।

गगन अग्रवाल का कहना है कि महिला को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी और यूरिन नहीं आ रहा था, बावजूद इसके स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई।

शिकायत में जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. सिंह और सुखदेव हॉस्पिटल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने, निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!