Press "Enter" to skip to content

कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में एक परिवार ने पड़ोसियों पर घर की पानी सप्लाई बंद करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदनकर्ता नजीर हुसैन कुरैशी पुत्र महबूब अहमद निवासी कोलारस ने बताया कि वह शासकीय शिक्षक हैं और वर्तमान में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में ड्यूटी पर लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के दौरान उनके घर का पानी बंद कर दिया गया है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में बताया गया है कि उनके पिता महबूब अहमद, भाई आरिफ हुसैन, असलम हुसैन, भाभी हिना बानो तथा अन्य लोगों ने घर के सामने लगे बोरवेल से पानी की सप्लाई रोक दी। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी घर पर अकेली रहती हैं और पानी नहीं मिलने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने और घर से निकालने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी 22 अप्रैल 2025 को कोलारस थाने एवं अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

नजीर हुसैन ने एसपी से जल्द पानी उपलब्ध कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!