शिवपुरी जिले के खोड़ निवासी 64 वर्षीय हबीब खान पुत्र छोटे खान अपनी पत्नी अफरोज खान के साथ मिलकर झाड़ू बनाने का काम करते हैं। सीमित आय और मजदूरी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी 11 बेटियों का पालन-पोषण मेहनत से किया।
हबीब खान और उनकी पत्नी अफरोज खान ने दिन-रात मेहनत कर अपनी सभी 11 बेटियों की शादी कराई। आज उनकी सभी बेटियां अपने-अपने परिवार में खुशहाल जीवन जी रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी दंपति मेहनत मजदूरी कर झाड़ू बनाने का कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
इलाके में लोग हबीब खान और उनकी पत्नी की मेहनत, संघर्ष और बेटियों के प्रति जिम्मेदारी की मिसाल देते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों को बोझ नहीं बल्कि परिवार की खुशियां माना।







Be First to Comment