शिवपुरी। शहर के ढीमर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 35 में कुत्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मोहल्ले की निवासी सोना बाथम पत्नी हरीराम बाथम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जुगल बाथम और उसके पिता महेश बाथम पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
प्रार्थिया के अनुसार जुगल बाथम ने कुत्ता पाल रखा है, जो अक्सर मोहल्ले के लोगों को काट लेता है। जब भी लोग इसकी शिकायत करते हैं तो वह भड़क जाता है और विवाद करने लगता है। महिला का आरोप है कि 9 मई 2026 को जुगल बाथम और उसके पिता महेश बाथम उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आवेदन में बताया गया है कि जुगल बाथम ने लोहे की चेन से हमला किया, जबकि उसके पिता ने डंडे से मारपीट की, जिससे महिला के सिर में चोट आई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी मोहल्ले की महिलाओं के साथ मारपीट कर चुके हैं और पूरे मोहल्ले के लोग इस बात के गवाह हैं।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।







Be First to Comment