Press "Enter" to skip to content

नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के MM चौराहा, अग्रसेन तिराहा और पोहरी चौराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चलाते मिले नाबालिग बच्चों को थाना यातायात लाया गया, जहां उनके माता-पिता को बुलाकर समझाइश दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

यातायात पुलिस ने अभिभावकों और बच्चों के साथ शिवपुरी शहर में पिछले 16 महीनों के सड़क हादसों का आंकड़ा भी साझा किया। आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक बिना हेलमेट के कुल 171 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 241 लोग घायल हुए और 30 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने इसे शहर के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

इस दौरान अभिभावकों और बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई, जिसमें नाबालिगों को वाहन न चलाने देना, हेलमेट का उपयोग करना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने जैसे संकल्प शामिल रहे।

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!