शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमर मोहल्ला डांडा काली माई रोड निवासी महेश पुत्र तुलाराम बाथम ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, पथराव और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार, 9 मई 2026 को आरोपी सोना पत्नी मुन्ना बाथम सहित अन्य लोगों ने फरियादी के परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने घर की पटोर तोड़ दी और छत से पथराव किया।
फरियादी ने आवेदन में बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा अश्लील गालियां देते हुए रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान उसने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी।
महेश बाथम ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।







Be First to Comment