शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी सिद्धार्थ जाटव ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर अपनी लापता पत्नी की तलाश कर सुपुर्दगी में दिलाने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि उनकी पत्नी कल्पना जाटव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। वह 22 अप्रैल 2026 को बिना बताए घर से चली गई थीं, जिसके बाद करैरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
पति सिद्धार्थ जाटव ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो अपनी मां को याद कर लगातार परेशान और रो रहे हैं। परिवार द्वारा महिला की तलाश के हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
आवेदन में आशंका जताई गई है कि महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द पत्नी की तलाश कर सुरक्षित सुपुर्दगी में दिलाने की मांग की है।







Be First to Comment