Press "Enter" to skip to content

खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के खोड़ बस स्टैंड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरलोड रेत से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी 9 बाइकों और एक जनरेटर पर चढ़ गया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कुशमा पत्नी कमल सिंह गुर्जर निवासी केनवाया तथा इमरत पिता जसुआ रजक (60 वर्ष) निवासी गणेशखेड़ा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि उस समय वहां अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!