शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम गरगटू में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गरगटू निवासी सागर पुत्र पप्पू आदिवासी ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2026 को उसके पिता पप्पू आदिवासी मजदूरी के पैसे लेने के लिए दिलीप आदिवासी के घर गए थे। इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दिलीप आदिवासी ने गाली-गलौज करते हुए पप्पू आदिवासी के साथ लुहांगी से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान पप्पू आदिवासी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल बदरवास अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बदरवास थाना पुलिस ने आरोपी दिलीप आदिवासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 296(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







Be First to Comment