शिवपुरी। शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड में शनिवार को अतिथि शिक्षक सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। आरोप है कि सत्यापन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित था, लेकिन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेमलता गुप्ता दोपहर करीब 1:30 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचीं। इस दौरान लगभग 40 से 50 अतिथि शिक्षक विद्यालय परिसर में इंतजार करते रहे।
अतिथि शिक्षकों का कहना था कि निर्धारित समय पर पहुंचने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे नाराजगी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कुछ शिक्षकों ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं होने से दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि जब मीडिया द्वारा प्राचार्य से देरी को लेकर सवाल पूछे गए तो वह नाराज हो गईं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अतिथि शिक्षकों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर असंतोष देखा गया।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले को किस तरह संज्ञान में लेते हैं।







Be First to Comment