Press "Enter" to skip to content

महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की भौंती थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे।

पुलिस के अनुसार भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिविम्ब पोर्टल पर लगातार मिल रही वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई की।

थाना भौंती के अपराध क्रमांक 45/26 में धारा 319(2), 318(2), 3(5), 338, 308(6) बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत उर्फ भारत लोधी उम्र 36 वर्ष एवं अनिल लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम तिंधारी थाना भौंती को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नयाखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP33ZG5025 कीमत करीब 1.20 लाख रुपये एवं दो मोबाइल फोन कीमत 20 हजार रुपये जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरुका की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, सउनि संजय कुमार भगत, आरक्षक अभयराज सिंह, पीकेश कुमार, मलखान गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर एवं दुर्गाविजय रावत की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!