शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने पदभार ग्रहण करते ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जिले में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान और पुलिसिंग व्यवस्था पर चर्चा करते हुए बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही एसपी भुटिया ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
नई पुलिस अधीक्षक के आगमन से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।









Be First to Comment