शिवपुरी। शहर की होनहार बेटी कंचन शर्मा ने अपने परिवार और शिवपुरी का नाम रोशन किया है। चंद्रा कॉलोनी, नबाब साहब रोड निवासी कंचन शर्मा पुत्री योगेश शर्मा का चयन रेलवे में स्टेशन मास्टर, भोपाल जोन के पद पर हुआ है।
इस सफलता को और भी खास बना दिया उस पल ने, जब कंचन का रिजल्ट उनके जन्मदिन के दिन ही घोषित हुआ। एक तरफ जन्मदिन की खुशियां थीं, तो दूसरी ओर स्टेशन मास्टर बनने की बड़ी उपलब्धि ने परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया।
कंचन शर्मा की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंचन की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर प्रयास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।







Be First to Comment