इंदौर। शहर के युवा लेखक एवं निर्देशक बलवंत राव की फिल्म “गुमराह” का चयन प्रतिष्ठित गोवा इंटरनेशनल फिल्म कॉम्पिटिशन (जीआईएफसी) 2026 – छठे संस्करण में आधिकारिक रूप से किया गया है। इस उपलब्धि से फिल्म से जुड़ी पूरी टीम और कलाकारों में खुशी का माहौल है।
फिल्म “गुमराह” समाज की वास्तविक परिस्थितियों और मानवीय भावनाओं पर आधारित एक प्रभावशाली कहानी है, जिसका उद्देश्य दर्शकों को जागरूक करने के साथ एक गहरा सिनेमाई अनुभव देना है।
फिल्म की कहानी, पटकथा एवं संवाद बलवंत राव द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में अश्विन पवार (छोटू), तनिष्क चौहान (मुन्ना), समृद्ध पटेली (मुन्नी), अभिषेक शर्मा (विश्वा), कुशल पटेल (शेरा), उज्ज्वल पाठक, अमन चौधरी, उज्ज्वल आशीष, राजा परमार, विजय पवार, शोभा जामले, शैलेश चौहान एवं नीता श्रीवास ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म का निर्देशन बलवंत राव ने किया है।
फिल्म के रचनात्मक निर्देशक कौशल पटेल, सह-निर्देशक अभिषेक शर्मा, तथा सहायक निर्देशक रुचि ठाकुर एवं प्रवीण राठौर रहे। फिल्म के निर्माता मि. धीरज मिश्रा, मि. नीरज मिश्रा एवं डॉ. निखिल मिश्रा हैं, जबकि कार्यकारी निर्माता मोहक जाट रहे।
निर्माता धीरज मिश्रा ने कहा कि —
“‘गुमराह’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज के कई अनदेखे पहलुओं को सामने लाने का प्रयास है। हमें गर्व है कि हमारी पूरी टीम की मेहनत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। आने वाले समय में हम और भी बेहतर एवं सार्थक सिनेमा दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”
फिल्म के पंक्ति निर्माता, लोकेशन प्रबंधक एवं कलाकार चयन निर्देशक – बीआर फिल्म्ज़ रहे तथा कलाकार चयन सहायक उज्ज्वल पाठक ने सहयोग दिया। फिल्म की छायांकन निर्देशन की जिम्मेदारी वेदप्रकाश निर्मलकर ने निभाई है। कैमरा सहायक शिवेस निर्मलकर, प्रकाश प्रमुख मनीष धीमर, तथा प्रकाशकर्मी निखिल गुप्ता एवं धुरु बाधानी रहे। फिल्म के कला निर्देशक सुनील निर्मलकर, सेट कार्यकर्ता गोविंदा राव, वेशभूषा डिजाइनर प्रियांशु कारोठिया, तथा परिधान सहायक रवि रहे। फिल्म की मेकअप कलाकार एवं हेयर स्टाइलिस्ट यामिनी गुप्ता ने कलाकारों के लुक और स्क्रीन प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म के ध्वनि डिजाइन एवं फॉली कलाकार – लाइन वेव स्टूडियो रहे तथा पृष्ठभूमि संगीत असविल द्वारा तैयार किया गया।
फिल्म का संपादन एवं ट्रेलर संपादन वेदप्रकाश निर्मलकर द्वारा किया गया।
निर्देशक बलवंत राव ने कहा कि —
“यह चयन हमारी पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और जुनून का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि ऐसी कहानियां बनाई जाएं जो समाज को सोचने पर मजबूर करें और दर्शकों के दिलों तक पहुंचें।”
गौरतलब है कि गोवा इंटरनेशनल फिल्म कॉम्पिटिशन (जीआईएफसी) एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है, जिसमें दुनियाभर की चुनिंदा फिल्मों को प्रदर्शन और सम्मान का अवसर दिया जाता है।










Be First to Comment