Press "Enter" to skip to content

पोहरी में कांग्रेस नेताओं ने किया राशन व मास्क वितरण | Pohari News

पोहरी। कोरोना वायरस के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है और ऐसेे में कई लोगों को राशन पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की कोरोना वारियर्स टीम द्वारा पोहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों में लगातार जरूरी सामान व मास्क आदि का वितरण जरूरतमंद लोगों में किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को पोहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशनसिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अखिल शर्मा व उनकी टीम ने ग्राम जाखनौद की आदिवासी व हरिजन बस्ती में मास्क व राशन आदि का वितरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशन सिंह तोमर, अखिल शर्मा ककरौआ, पुरुषोत्तम पिपलौदा, सोनू खान भटनावर, आईटी सेल अध्यक्ष दीवान बघेल, राहुल यादव जाखनौद, अनिरुद्ध यादव, अमन सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!