Press "Enter" to skip to content

नरवर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News

नरवर। नगर के डॉक्टर अंबेडकर सामुदायिक भवन में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश खटीक रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में तहसीलदार विजय त्यागी, चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन शिवपुरी के संरक्षक अशोक रंगड़ तथा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा माहेश्वरी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए, कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को 3 हजार रुपए तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों को 2 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की।

अपने संबोधन में विधायक खटीक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करने तथा एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा अतिथियों के करकमलों से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन शुभम सोनम जैन ने किया, जबकि स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष पदम कुशवाह पंकज द्वारा दिया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!