शिवपुरी। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार निभाते हुए कायस्थ समाज एकता समिति शिवपुरी ने सराहनीय पहल की है। समिति द्वारा “मंगलम निराश्रित भवन” वृद्धा आश्रम में रह रही महिलाओं को राहत पहुंचाने के लिए पांच कूलर दान किए गए।
जानकारी के अनुसार, समिति के पदाधिकारी हाल ही में अस्पताल चौराहा स्थित निराश्रित भवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने देखा कि वृद्ध महिलाओं के कमरों में कूलर की व्यवस्था नहीं है। गर्मी की तीव्रता को देखते हुए समिति ने तुरंत निर्णय लेते हुए सभी सदस्यों के सहयोग से पांचों कमरों में कूलर लगवाने की योजना बनाई।
निर्णय के अगले ही दिन बाजार से कूलर मंगवाकर आश्रम के पांचों कमरों में एक-एक कूलर स्थापित कर दिए गए। इससे अब वहां निवास कर रहीं निराश्रित महिलाओं को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव, महिला अध्यक्षा श्रीमती सुभाष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव (राजू), दिलीप माथुर, दुष्यन्त माथुर, दिलीप श्रीवास्तव, अचल श्रीवास्तव, शैलेश भटनागर, विनोद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, श्रीमती राखी श्रीवास्तव, उमा श्रीवास्तव, वंदना कुलश्रेष्ठ, अनीता भटनागर, वंदना अस्थाना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।










Be First to Comment