शिवपुरी। जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसपुर में संचालित एक गिट्टी क्रेशर को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि क्रेशर संचालक द्वारा तय लीज क्षेत्र से कई गुना अधिक जमीन पर अवैध रूप से काम फैलाया गया है, जिससे गांव में धूल-मिट्टी और प्रदूषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, खोड़ निवासी दिनेश गेड़ा द्वारा गिट्टी क्रेशर के लिए करीब 1 बीघा 700 बिस्वा जमीन की लीज ली गई थी, लेकिन वास्तविकता में क्रेशर का संचालन और मटेरियल का फैलाव करीब 50 बीघा जमीन तक कर दिया गया है। इससे आसपास के खेत और रास्ते प्रभावित हो रहे हैं।
धूल से बिगड़ रहा स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर से उड़ने वाली धूल के कारण पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। घरों में धूल भर रही है, जिससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें होने लगी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। धूल और भारी वाहनों के कारण उनका निकलना भी मुश्किल हो गया है।







Be First to Comment