Press "Enter" to skip to content

शीतला माता मंदिर में चोरी: ताले तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। सबसे पहले उसने मंदिर में रहने वाले एक किरायेदार के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि कोई उसे देख न सके। इसके बाद चोर ने मंदिर के शटर पर लगे दो ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

अंदर पहुंचने के बाद चोर ने दानपात्र तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह गर्भगृह तक पहुंचा और वहां रखी चढ़ोत्तरी की करीब 2 से 3 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!