शिवपुरी। भोपाल राजधानी स्थित पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर डॉ. रागिनी अर्मिल ने अपनी एमबीबीएस (MBBS) की उपाधि प्राप्त कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
डॉ. रागिनी ने अपनी मेहनत और समर्पण से चिकित्सा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है। उपाधि ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।
समारोह के दौरान परिसर में उत्सव का माहौल रहा। डॉ. रागिनी के पिता ने इस गौरवपूर्ण क्षण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी का चिकित्सक बनने का सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि रागिनी भविष्य में समाज सेवा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। इस उपलब्धि पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।








Be First to Comment