शिवपुरी। करैरा क्षेत्र में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली और बिन मौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओले गिरने लगे, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
अचानक हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। मौसम में ठंडक घुलने से वातावरण सुहावना हो गया और लोग घरों से बाहर निकलकर इस बदलाव का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।







Be First to Comment