Press "Enter" to skip to content

मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष ए पी सिंह जी की अनुशंसा पर आज आयोग द्वारा शिवपुरी जिले के सक्रिय एवं समर्पित सामाजिक व्यक्तित्व श्री वीरेंद्र माथुर जी को “आयोग मित्र” के रूप में नामांकित किया जाना पूरे जिले के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है।
यह नियुक्ति उनके द्वारा लंबे समय से समाज के कमजोर, वंचित एवं पीड़ित वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु किए जा रहे संघर्ष, जागरूकता एवं सेवा भाव का प्रतिफल है। श्री नागर जी ने सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आयोग द्वारा उन्हें सौंपा गया यह दायित्व न केवल उनकी कार्यक्षमता एवं ईमानदारी की पुष्टि करता है, बल्कि यह विश्वास भी जताता है कि वे मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन में एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
हम विश्वास करते हैं कि श्री वीरेंद्र माथुर जी अपने इस नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ करते हुए समाज में न्याय एवं अधिकारों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!