शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले संबंधित कर्मचारियों के स्वयं के निवेदन पर तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।
आदेश के तहत सउनि बजरंग सिंह जादौन को थाना गोवर्धन से थाना फिजीकल भेजा गया है, जबकि उमाचरण सिंह गुर्जर को पुलिस लाइन से थाना गोवर्धन में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आरक्षक अजय यादव, ब्रिजेश सिंह और अशलम खान को थाना फिजीकल में नई तैनाती दी गई है। वहीं आरक्षक रवि शर्मा को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली भेजा गया है।
गौरतलब है कि इस आदेश में सबसे अधिक चार पुलिसकर्मियों को थाना फिजीकल में पदस्थ किया गया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक EC-211/26 में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना स्थल पर आमद सुनिश्चित कराई जाए।








Be First to Comment