Press "Enter" to skip to content

स्वर कोकिला आशा भोसले की याद में सुरमई शाम: समाजसेवी आरती जैन द्वारा संगीत कार्यक्रम का किया गया आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की समाजसेवीआरती जैन (नीतू) द्वारा महान गायिका आशा भोसले जी को समर्पित एक भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन महल कॉलोनी में किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और संगीत प्रेमियों ने शिरकत कर सुरों के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजमाया होटल के संचालक राजेंद्र जैन, सुकून शिवपुरी, शालू गोस्वामी, और शुभ्रा शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संगीत के इस सफर में राम यादव, जकी खान, मुकेश आचार्य, संगीता श्रीवास्तव, प्रियंका मिश्रा, त्रिलोचन जोशी, धर्मेंद्र साहू, नितेश शर्मा और जहांगीर खान जैसे संगीत अनुराधियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन के दौरान कलाकारों ने आशा जी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और सुरीला बना दिया, जिसकी सराहना पूरे शहर में की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!