शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। छात्र का आरोप है कि जांच में आरोप सिद्ध न होने के बावजूद उसके मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आवेदन के अनुसार, छात्र रानू लोधी ने बताया कि उसके खिलाफ कॉलेज के डीन को एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर तीन सदस्यों की एक जांच समिति गठित की गई। समिति ने 14 नवंबर 2025 को जांच कर छात्र से सभी आवश्यक दस्तावेज और पक्ष प्रस्तुत करवाए।
छात्र का कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हुए, इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा अब तक कोई उचित निर्णय या कार्रवाई नहीं की गई है। इससे छात्र को मानसिक और शैक्षणिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रानू लोधी ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए समिति की रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लिया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
आवेदन में छात्र ने शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।







Be First to Comment