Press "Enter" to skip to content

समर कैंप का आगाज़: सनराइज एजुकेशन एकेडमी में बच्चों का उत्साह चरम पर / Shivpuri News

खनियांधाना। बच्चों के सर्वांगीण विकास और गर्मी की छुट्टियों को रोचक व शिक्षाप्रद बनाने के उद्देश्य से सनराइज एजुकेशन अकादमी में तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां उन्होंने विभिन्न साहसिक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अकादमी की प्राचार्या ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों का ओवरऑल डेवलपमेंट करना है। सालभर पढ़ाई के दबाव के बाद इस तरह की गतिविधियां बच्चों को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।

कैंप को सुरक्षित और प्रोफेशनल बनाने के लिए बाहर से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। बच्चों के लिए जिप लाइन, वॉल क्लाइम्बिंग, क्रॉलिंग बॉल, जॉब रोल और स्वीमिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में बच्चों के साथ-साथ स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्या ने यह भी बताया कि यह समर कैंप केवल विद्यालय के छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य स्कूलों के बच्चों के लिए भी खुला है। इच्छुक बच्चे पंजीकरण कर इस कैंप का हिस्सा बन सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। पहले दिन की सफलता के बाद आगामी दिनों में और भी नई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!