Press "Enter" to skip to content

पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर जनपद क्षेत्र में पाली-बीरा घाटी पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घाटी के बीच स्थित एक मंदिर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक खोड़ उपार्जन केंद्र से गेहूं भरकर जा रहा था। पाली घाटी में ढलान के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक पीछे की ओर फिसलते हुए घाटी में बने माता मंदिर से जा टकराया।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रक पूरी तरह पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद क्षेत्र में कंडम और ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जोखिम भरे रास्तों पर ऐसे वाहनों का उपयोग लगातार खतरा पैदा कर रहा है, जिस पर प्रशासन को सख्त निगरानी की जरूरत है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!