Press "Enter" to skip to content

घोटाला : ग्राम पंचायत कमालपुर में सरपंच-सचिव का कारनामा, डकार गए कुटीर निर्माण की राशि | Pichorr News

पिछोर। पंचायत में सरपंच-सचिव ने कियोस्क संचालक की मिली भगत से हितग्राहियों की राशि निकाल ली है। हितग्राही अधूरी पड़ी कुटीर को लेकर परेशान है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत कमालपुर में लगभग 15 मुख्य मंत्री आवास कुटीर अधूरी पड़ी है जिसका मुख्य कारण सरपंच व सचिव ने हितग्राहियों के खाते से राशि निकालकर अपने पास रखली है, हितग्राही जगदीश पुत्र प्रभूदयाल आदिवासी निवासी कमालपुर ने शपथ पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि सरपंच राकेश लोधी तथा सचिव महेन्द्र शर्मा ने खुरई कियोस्क संचालक से मिलकर मेरी कुटीर की दूसरी किश्त की राशि 40 हजार रुपए निकाल ली है, अब सरपंच व सचिव द्वारा न तो राशि वापस दे रहे है और न ही मेरी कुटीर बनवा रहे है जबकि कुटीर बनाने की जिम्मेदारी इनके द्वारा ले रखी है। इससे पहले भी मेरे द्वारा 25 हजार रुपए सचिव महेन्द्र शर्मा को दिऐेेेे थे, राशि लेने के बाद भी मेरी कुटीर अधूरी पड़ी है। जगदीश ने बताया कि ग्राम में अन्य कुटीरों के निर्माण का ठेका सरपंच व सचिव ने ले रखा था सबके पैसे निकलवाने के बाद भी कुटीर निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। वहीं जिन हितग्राही की तृतीय किस्त डाली गई उसकी भी राशि का अहरण कर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। 
इंजीनियर संजीव राय ने बताया कि सभी हितग्राही को कुटीर निर्माण हेतु द्वितीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है, कुटीर का कार्य क्यों अवरूद्ध है मैं जाकर देखता हूं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!