Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 30 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पेटी शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 6 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कालीपहाड़ी स्थित श्रीजी ढाबा के पास एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर खड़ी बोलेरो (एमपी 33 सी 8790) की तलाशी ली, जिसमें 30 पेटी बीयर (कुल 360 बोतल, 234 बल्क लीटर) बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रोहन उर्फ कालू यादव (20) निवासी ग्राम कालीपहाड़ी बताया। उसके पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ म.प्र. आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!