शिवपुरी। जिले के पिपरसमा मंडी के बाहर ट्रैक्टर और स्कूटी के बीच हुए भीषण हादसे में अंकेश पुत्र हरिचरण धाकड़ ऊँची बरोद की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मंडी का गेट बंद कर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंडी गेट के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अव्यवस्थित ट्रैफिक के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस हादसे में स्कूटी सवार अंकेश पुत्र हरिचरण धाकड़ ऊँची बरोद की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे लोगों में गहरा रोष देखा गया।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मंडी गेट के पास तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।







Be First to Comment