शिवपुरी। जिले के भौंती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और 5 जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल भार्गव (28) निवासी ग्राम साजापुर, थाना पिछोर बताया।
आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी उनि कुसुम गोयल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment