1 से 10 मई तक चलेगा कैंप, 30+ एक्टिविटीज़ और फ्री बस सुविधा से बच्चों के लिए खास मौका
शिवपुरी। गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के उद्देश्य से गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों के लिए भव्य समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 1 मई से 10 मई 2026 तक आयोजित होने वाला यह कैंप इस वर्ष पहले से अधिक रोमांचक, रचनात्मक और मनोरंजन से भरपूर होगा।
स्कूल प्रशासन के अनुसार, समर कैंप में 30 से अधिक आकर्षक गतिविधियों को शामिल किया गया है। इनमें फोम डांस, रेन डांस, बुल फाइट, शूटिंग, आर्चरी, सूमो रेसलिंग, पूल पार्टी, कमांडो नेट, पैरेलल रोप और ज़िप लाइन जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज़ प्रमुख हैं। इसके अलावा क्ले पोटरी, डांस, म्यूजिक और ज़ुम्बा जैसी रचनात्मक व फिटनेस गतिविधियाँ भी बच्चों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
कैंप को दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। पहला बैच 3 दिनों का होगा, जिसमें मुख्य रूप से फन एक्टिविटीज़ कराई जाएंगी। वहीं दूसरा बैच 10 दिनों का विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें सेमी ओलंपिक साइज़ स्विमिंग पूल में स्विमिंग के साथ-साथ एडवेंचर और स्पोर्ट्स गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि बच्चों को इस दौरान भरपूर आनंद और नया सीखने का मौका मिलेगा।
फीस भी किफायती रखी गई है—3 दिन के कैंप के लिए 800 रुपये और 10 दिन के कैंप के लिए 2000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है कि शिवपुरी शहर के बच्चों के लिए बस सुविधा बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों से 25 अप्रैल से पहले रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है।
यह समर कैंप बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास का बेहतरीन अवसर साबित होगा।








Be First to Comment