शिवपुरी। जिले की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद गहरा गया है। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बहुजन समाज संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विधायक द्वारा करैरा के एसडीओपी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयानबाजी की गई और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए धमकी दी गई।
संगठन का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के खिलाफ है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि इस प्रकार के मामलों में कार्रवाई नहीं होती है तो इससे कानून व्यवस्था पर गलत संदेश जाएगा। संगठन ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक उचित कदम उठाए जाएं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।







Be First to Comment