Press "Enter" to skip to content

विधवा महिला ने लगाई न्याय की गुहार, मारपीट व धमकी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, वीडियो वायरल कर कहा महाराज साहब हमें न्याय दिलाएं / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के रन्नौद क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है।

आवेदन के अनुसार, पीड़िता रीना शर्मा निवासी रन्नौद ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी की बैठक में सम्मिलित होकर घर लौटने पर पड़ोस में रहने वाली उमा उर्फ नूरजहां नामदेव उसके घर में घुस आई। आरोप है कि उसने “तू पिंटू जैन के साथ बैठकर आई है” कहते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान घर के सामान में भी तोड़फोड़ की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस थाना रन्नौद में दर्ज कराई, जिस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

महिला का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसे अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

पीड़िता ने यह भी कहा है कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित आरोपियों की होगी।

इसी बीच मां और बेटे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में बेटे ने केंद्रीय मंत्री का जिक्र करते हुए “महाराज साहब” से निवेदन किया है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!