Press "Enter" to skip to content

अवैध तुलाई कर किसानों से ठगी का आरोप, जातिसूचक गालियों और मारपीट की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: किसान सेवा संघ समिति शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक परिहार ने कलेक्टर को पत्र लिखकर चावला धर्मकांटा, पिपरसमा रोड पर अवैध फड़ लगाकर तुलाई करने वाले शिवकुमार गुप्ता और सचिन गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में कहा गया है कि दोनों आरोपी रिमोट कंट्रोल से चलने वाले तौल कांटे से किसानों की प्रति बोरी 5 से 10 किलो तक अनाज की चोरी कर रहे हैं। पोहरी में भी ये लोग इसी तरह पकड़े जा चुके हैं। 16 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पिपरसमा रोड पर अशोक परिहार को रोककर जातिसूचक व मां-बहन की गंदी गालियां दी गईं और मारपीट की गई। जब मंडी की टीम अवैध फड़ पर छापा मारने गई तो आरोपियों ने मंडी कर्मचारियों से भी मारपीट की।
पीड़ित ने 16 अप्रैल 2026 को ही पुलिस अधीक्षक और देहात थाने में शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों का कहना है कि वे विधायक के रिश्तेदार हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

किसान सेवा संघ समिति ने कलेक्टर से आरोपियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है ताकि किसानों का शोषण रुक सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!