Press "Enter" to skip to content

छात्रावास से निकाले गए रसोइये का आरोप- पद से इतर काम कराया, वेतन मांगा तो हटाया / Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालयीन छात्रावास-2 शिवपुरी के पूर्व रसोइया राजकुमार जाटव ने कलेक्टर को शिकायत कर नौकरी से हटाए जाने और अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजकुमार जाटव ने बताया कि वह 4-5 साल से छात्रावास में रसोइया पद पर भोजन निर्माण का कार्य कर रहा था। आरोप है कि अधीक्षक उपेंद्र तिवारी के कार्यकाल में उससे रसोइया पद से इतर काम कराए गए- कुत्तों की लैट्रिन साफ कराना, पौधारोपण, ग्राउंड की सफाई, लेटरिंग साफ कराना, गाय का गोबर साफ कराना और पूरे छात्रावास की पुताई। पुताई का भुगतान आज तक नहीं दिया गया। भुगतान मांगने पर उसे छात्रावास से निकाल दिया गया।

शिकायतकर्ता ने ‘नोट’ में लिखा है कि अधीक्षक उपेंद्र तिवारी ने छात्रावास को अधीक्षक बृजेश जाटव को ठेके पर दे रखा है। बृजेश जाटव वर्तमान में तीन-तीन छात्रावास चला रहे हैं, जबकि वह प्राथमिक शिक्षक हैं। सवाल उठाया गया है कि प्राथमिक शिक्षक होने पर कॉलेज वाला हॉस्टल कैसे चला सकते हैं।

राजकुमार का कहना है कि उसने पूर्व में भी कई ज्ञापन दिए हैं, जिनकी प्राप्तियां उसके पास हैं, लेकिन आज तक कोई परिणाम नहीं आया।

पीड़ित ने जिलाधीश से उपरोक्त तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने और न्याय प्रदान करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!