शिवपुरी। शहर के राघवेंद्र नगर स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल ने MP बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। 10वीं और 12वीं के छात्रों के शानदार परिणाम से स्कूल में खुशी का माहौल है।
10वीं के टॉपर्स
कक्षा 10वीं में वैष्णवी भार्गव ने 97.20% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर प्रतिभा भार्गव (97.00%) और तीसरे स्थान पर दीपेश लोधी (96.20%) रहे।
इसके अलावा नैना शर्मा (96.00%), देवराज यादव (95.60%), तनिष्क सोनी (95.20%), पियूष कुमार शर्मा (94.40%), अल्फ़ेज़ खान (94.00%), आयुषी राठौर (93.60%) और नेहा डांगी (92.40%) ने भी टॉप-10 में स्थान बनाया।
12वीं के टॉपर्स
कक्षा 12वीं में रिया अग्रवाल ने 92.40% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर वीरेंद्र यादव (92.00%) और तीसरे स्थान पर हेमलता शर्मा (91.40%) व सागर रावत (91.40%) संयुक्त रूप से रहे।
इसके अलावा रोहिणी शर्मा (89.40%), स्नेहा भार्गव (86.20%), आदित्य गुप्ता (84.80%), रोशन आहूजा (84.40%), अनुष्का गुर्जर (83.20%) और शिवम गर्ग (79.60%) भी टॉप-10 में शामिल रहे।
प्राचार्य का बयान
स्कूल प्राचार्य ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















Be First to Comment