Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप, बाहर फेंकी मिलीं कनेक्शन किताबें / Shivpuri News

खनियाधाना (शिवपुरी)। कस्बे की मां वैष्णो इंडेन गैस एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में गैस कनेक्शन की किताबें बिखरी मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों की कनेक्शन किताबें एजेंसी के बाहर पड़ी मिलीं। जब ग्रामीण गैस सिलेंडर लेने पहुंचे तो एजेंसी बंद मिली और बाहर उनकी किताबें बिखरी देख वे हैरान रह गए।

चमरौआ गांव निवासी बल्लू केवट ने बताया कि वह कई दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे थे। कुछ दिन पहले एजेंसी स्टाफ ने उनकी कनेक्शन किताब जमा करा ली थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया।

कालाबाजारी के आरोप

ग्रामीणों ने एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुलेआम सिलेंडर ब्लैक में करीब 2000 रुपए में बेचे जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार एजेंसी स्टाफ ने जानबूझकर किताबें बाहर फेंकीं और शटर बंद कर मौके से चले गए। इस घटना से लोगों में भारी नाराजगी है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही गैस की कमी बनी हुई है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही और अनदेखी पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


एजेंसी संचालक से संपर्क नहीं हो सका

इस संबंध में एजेंसी संचालक वैष्णवी भारद्वाज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!