शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। 12 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब बेचने और सेवन करने वाले कई आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए।
इन आरोपियों से अवैध शराब जब्त
1. पंकज पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ (40 वर्ष), निवासी झलावसा बैराड़ – 12 बीयर (कीमत 1800 रु.)
2. विजय पुत्र शिवजी बंजारा (30 वर्ष), निवासी मेहरी बंजारा डेरा – 5 लीटर कच्ची शराब
3. अरविंद पुत्र कैलाश जाटव (30 वर्ष), निवासी तानपुर सिरसौद – 5 लीटर कच्ची शराब
4. बीरबल पुत्र रामदास जाटव (43 वर्ष), निवासी खोखरा सिरसौद – 5 लीटर कच्ची शराब
5. देवीसिंह पुत्र सिरदार रावत (36 वर्ष), निवासी कुसमपुरा सिरसौद – 5 लीटर कच्ची शराब
6. अनिल पुत्र गंगाराम जाटव (20 वर्ष), निवासी रेलवे स्टेशन क्षेत्र – 4 लीटर कच्ची शराब
7. गणेश पुत्र खच्चू जाटव (42 वर्ष), निवासी झींगुरा फिजिकल – 4 लीटर कच्ची शराब
8. कृष्णानंद पुत्र पुरषोत्तम शर्मा (40 वर्ष), निवासी कमलागंज – 22 क्वार्टर देशी शराब
9. राहुल पुत्र बाबूलाल शाक्य (30 वर्ष), निवासी संजय कॉलोनी – 25 क्वार्टर देशी शराब
10. छोटे पुत्र घनश्याम शर्मा (32 वर्ष), निवासी पावर हाउस – 25 क्वार्टर देशी शराब
—
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए
11. अजमेर पुत्र राजाराम पाल (43 वर्ष), निवासी गूजरपुरा सिरसौद
12. संतोष पुत्र सिध्या आदिवासी (30 वर्ष), निवासी ठकुरपुरा
13. कमलेश पुत्र ओमप्रकाश रजक (28 वर्ष), निवासी संजय कॉलोनी
14. राजन पुत्र शिवचरण जाटव (42 वर्ष), निवासी कमलागंज
15. नीरज पुत्र सुमन यादव (35 वर्ष), निवासी ठकुरपुरा
16. आनंद पुत्र धनराम जाटव (49 वर्ष), निवासी ठकुरपुरा
इन सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उप निरीक्षक सुमित शर्मा, प्रवीण त्रिवेदी, विवेक महे, प्रधान आरक्षक गजेंद्र परिहार, विनय सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
कार्रवाई रहेगी जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके।










Be First to Comment