Press "Enter" to skip to content

भानगढ़ हत्याकांड फालोअप : मृतक के आरोपितों की जल्द गिरप्तार, परिजनों कोे मिले 50 लाख की सहायता, सरकारी नौकरी व हथियार का लायसेंस

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वले ग्राम भानगढ़ में 50 रुपए की लड़ाई में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक बनवारी जाटव की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने रविवार सुबह थाने के सामने लाश को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता, बंदूक लायसेंस, पुलिस सुरक्षा सहित सरकारी नौकरी देने की बात कही।
मामले को बढ़ता देेख एडीशनल एसपी, एसडीओपी व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां मृतक के परिजनों को समझाई दी जिसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। वहीं बहुजन समाज पार्टी बनवारी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने, 50 लाख की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, हथियार लायसेंस व पुलिस सहायता देने की मांग की और कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 
यह है घटनाक्रम
बनवारी पुत्र लघु जाटव निवासी भानगढ़ की गांव के ही धाकड़ समाज के एक परिवार ने पथराव और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हादसे की जो वजह बताई जा रही है उसमें मृतक का भतीजा विनोद जाटव शाम 6 बजे सामान लेने दुकान पर गया था। यहां नंदकिशोर चंदेल ने उसे जबरन गले लगा लिया। विनोद ने कहा कि तुमने मेरी जेब से 50 रुपए निकाल लिए है। यहीं से विवाद शुरू हो गया।
इस विवाद में धाकड़ परिवार का युवक शामिल हो गया। उस समय विवाद टल गया, लेकिन रात 8 बजे धाकड़ परिवार के लोग एकजुट होकर पहुंच गए और पथराव कर लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में बनवारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसक मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!