Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के 8 छात्रों ने 10वीं स्टेट मेरिट में बनाई जगह, जिले का बढ़ाया मान / Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में शिवपुरी जिले के 8 मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिवपुरी द्वारा जारी सूची के अनुसार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए।

सूची के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर कन्या हाईस्कूल शिवपुरी के राजीव कुमार राठौर (492/500) एवं बाल शिक्षा निकेतन उमावि शिवपुरी के दीपेश धाकड़ (492/500) ने आठवां स्थान प्राप्त किया।

सनराइज एजुकेशन एकेडमी शिवपुरी की कु. स्मृति पांडे (491/500), किड्स लर्निंग जोन इंग्लिश प्ले स्कूल की कु. आकांक्षा शर्मा (491/500) तथा शासकीय उमावि सिरसौद के रानू प्रजापति (491/500) ने नौवां स्थान हासिल किया।

वहीं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 शिवपुरी की कु. मोनिका प्रजापति (490/500), प्रज्ञा बाल मंदिर उमावि लक्ष्मी बाई कॉलोनी शिवपुरी के रवि कुशवाह (490/500) एवं शासकीय संदीपनी मॉडल उमावि शिवपुरी की कु. मंशी अग्रवाल (490/500) ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान को भी सराहा गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!