शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2026 की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में शिवपुरी जिले के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिवपुरी द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कला संकाय में आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी की कु. दीप्ति रावत (487 अंक) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शासकीय कन्या उमावि बदरवास की कु. वंशिका यादव (481 अंक) ने नौवां स्थान हासिल किया।
विज्ञान-गणित संकाय में शासकीय मॉडल उमावि पोहरी के कान्हा शर्मा (490 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। विजयानंद उमावि बैराड़ के रंजीत प्रजापति (486 अंक) ने सातवां स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय संदीपनी उमावि बदरवास की कु. अनुश्का धाकड़ (483 अंक) दसवें स्थान पर रहीं।
वाणिज्य संकाय में बाल शिक्षा निकेतन शिवपुरी की कु. प्रतीक्षा गौड़ (486 अंक) एवं शासकीय संदीपनी बालक उमावि कोलारस की हर्षिका राठौर (486 अंक) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कृषि संकाय में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 शिवपुरी की कु. प्रगति सोनी (481 अंक) दसवें स्थान पर रहीं। इसी विद्यालय की कु. तुलसी राजावत (493 अंक) ने पहला स्थान हासिल किया। इंडियन पब्लिक उमावि झींगुरा के चंचल कुशवाह (493 अंक) ने भी पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी विद्यालय की कु. प्रीति कुशवाह (488 अंक) दूसरे स्थान पर रहीं। शासकीय संदीपनी मॉडल उमावि शिवपुरी की कु. संजना धाकड़ (487 अंक) ने तीसरा स्थान हासिल किया तथा श्री राधा पब्लिक उमावि खतोरा की कु. लक्ष्मी यादव (484 अंक) पांचवें स्थान पर रहीं।
जीव विज्ञान संकाय में करियर कॉन्वेंट उमावि जैन कॉलोनी बदरवास की कु. खुशी धाकड़ (485 अंक) ने सातवां स्थान प्राप्त किया।
इन सभी विद्यार्थियों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का आधार बताया।







Be First to Comment