Press "Enter" to skip to content

मारपीट के बाद फिर धमकी: रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में मारपीट के एक मामले में अब पीड़ित परिवार को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित भूरा रजक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में आवेदन देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, फतेहपुर क्षेत्र निवासी भूरा रजक ने बताया कि कुछ समय पहले उसके और उसके परिवार के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत कोतवाली थाना शिवपुरी में दर्ज कराई गई थी। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित का आरोप है कि 15 मार्च 2026 की घटना के बाद आरोपी जगदीश रजक, रघुवीर रजक, सियानंदन, हक़्के, विनोद रजक सहित अन्य साथी 19 मार्च को उसके घर पहुंचे और रिपोर्ट वापस लेने तथा राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मारपीट के दौरान मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया था और परिवार के सदस्यों के साथ गंभीर मारपीट की गई थी।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके पास घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे आवश्यक होने पर प्रस्तुत किया जाएगा।

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!