शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 4 न्यू ब्लॉक क्षेत्र में स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। यहां से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव और गंदगी फैल गई है।
स्थानीय रहवासियों के अनुसार समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। गंदे पानी के कारण सड़कों पर फिसलन और बदबू का माहौल बना रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होती है।
इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर बहते पानी के कारण उन्हें सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सुलभ कॉम्प्लेक्स की मरम्मत, गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।








Be First to Comment