Press "Enter" to skip to content

बामौरकला में कुल्हाड़ी-लाठी से हमला, कई घायल; एफआईआर नहीं होने पर पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बामौरकला क्षेत्र में मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें कई लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन के अनुसार, रामराज सिंह यादव, अनील यादव, अनुज सिंह तथा गीता बाई यादव को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया है कि घटना 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे हुई, जब आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कल्याण सिंह, पुष्पेंद्र यादव, राजू, जितेंद्र और रूपेश सहित अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया, जिससे सभी घायल हो गए।

घटना के बाद पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गीता बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब वे शिकायत लेकर बामौरकला थाना पहुंचे, तो पुलिस ने अब तक न तो एफआईआर दर्ज की और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जान बचाकर उन्हें शिवपुरी आना पड़ा। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!