Press "Enter" to skip to content

NH-46 पर बाइक राइडर हादसे का शिकार, पैर में गंभीर चोट / Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 पर बूडाडौगर के पास एक बाइक राइडर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल बाइक राइडर की पहचान तनमय देशपांडे निवासी इंदौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इंदौर से गुड़गांव की ओर जा रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया।

हादसे में बाइक राइडर के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!