शिवपुरी: नरवर क्षेत्र में टुकी नानकपुर और टपकेश्वर महादेव मंदिर के बीच मार्ग पर शनिवार को साम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फोरव्हीलर वाहन ने सड़क पर जा रही भैंसों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भैंसों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे घटनास्थल पर ही गिर पड़ीं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, भैंस मालिक को इस हादसे से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।







Be First to Comment